SuryaSetu छत पर सोलर, आसान तरीक़े से
English साइन इन

प्राइवेसी और आपका डेटा

जब आप अपनी सब्सिडी देखते हैं या कॉलबैक माँगते हैं, तो हम क्या-क्या लेते हैं, किसे देते हैं, और मना कैसे करना है — यह पेज वही बताता है.

आख़िरी बदलाव 6 अगस्त 2026 · सहमति संस्करण: v1-2026-07

हम कौन हैं

SuryaSetu सरकारी empanelled सोलर installer के लिए lead-generation पार्टनर है. हम कोई सरकारी संस्था नहीं हैं, PM Surya Ghar योजना का हिस्सा नहीं हैं, और ख़ुद कोई installation नहीं करते. हम आपको installer से मिलाते हैं, बस.

हम क्या लेते हैं

हम आपका आधार नंबर, बैंक डिटेल, PAN या कोई payment जानकारी कभी नहीं माँगते. SuryaSetu का कोई व्यक्ति कॉल पर यह नहीं माँगेगा. अगर कोई माँगे, तो वह हम नहीं हैं.

क्यों लेते हैं

सिर्फ़ एक काम के लिए: यह निकालने के लिए कि PM Surya Ghar में आपको छत पर सोलर कितने का पड़ेगा, और आपकी जानकारी आपके पास के एक empanelled installer को देने के लिए ताकि वे quote दे सकें. इसके अलावा किसी काम में हम इसका इस्तेमाल नहीं करते.

किसे देते हैं

आपकी जानकारी सिर्फ़ एक installer को जाती है — जो सबसे पहले आपकी enquiry लेता है — और किसी को नहीं.

आपकी सहमति

आपकी जानकारी हम तभी साझा करते हैं जब आप इजाज़त दें. हमारा सलाहकार आपको कॉल करेगा, बताएगा कि आपको क्या मिल सकता है, और उसी कॉल पर इजाज़त माँगेगा. जब तक आप नहीं देते, आपकी जानकारी हमारे पास ही रहती है और कोई installer उसे नहीं देख सकता.

यह इजाज़त आप कभी भी वापस ले सकते हैं — नीचे दिए नंबर पर कॉल या मैसेज कीजिए. हम तुरंत साझा करना बंद कर देंगे, और आप कह सकते हैं कि दोबारा कॉल न करें.

आपके अधिकार

कितने समय रखते हैं

जब तक कोई installer आपकी enquiry पर काम कर रहा है, और उसके बाद दो साल तक — ताकि भुगतान निपट सके और काम से जुड़े सवालों का जवाब दिया जा सके. आप कहें तो हम उससे पहले मिटा देते हैं, सिर्फ़ वही रखते हैं जो क़ानून से ज़रूरी है.

सुरक्षा कैसे रखते हैं

आपकी जानकारी access-controlled सर्वर पर रहती है. सिर्फ़ हमारा स्टाफ़ और वह एक installer जो आपकी enquiry देख रहा है, इसे देख सकते हैं. Installer को आपका नंबर तभी दिखता है जब वे enquiry लेते हैं — उससे पहले कभी नहीं.

संपर्क कीजिए

इस पेज से जुड़ी किसी भी बात के लिए — सुधार, जानकारी मिटाना, सहमति वापस लेना, या शिकायत — कॉल या मैसेज कीजिए:

+91 9027169126

हम 7 कार्य-दिवस में जवाब देने की कोशिश करते हैं.